Motorola Signature India Price : 50MP के 4 कैमरे और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मोटोरोला का प्रीमियम धमाका

Ajay Rajput
6 Min Read

Motorola Signature India Price : मोटोरोला ने लंबे समय बाद भारत में अपना एक दमदार प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Motorola Signature को आज 23 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 16GB RAM, चार 50MP कैमरा और 7 साल के OS अपडेट के साथ आया है। इस प्रीमियम फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।

भारत में लॉन्च होने की तारीख और कीमत

Motorola Signature को भारत में 23 जनवरी 2026 यानी कि आज लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की बिक्री 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी। स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा, इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है।इसके शुरुआती वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹59,999 है, दूसरे वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत ₹64,999 है और सबसे टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत ₹69,999 है।

ये भी देखें  : –Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में

डिस्प्ले फीचर्स

अगर हम बात करें इस फोन की डिस्प्ले की तो इसमें 6.8-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रिजॉल्यूशन (1,264 x 2,780 पिक्सल) है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी फोन की डिस्प्ले देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।

Motorola Signature India price

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

प्रीमियम सेगमेंट के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को तीन स्टोरेज मेमोरी ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह चिपसेट 3nm fabrication पर बना है और 3.32GHz से 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज

फोन में हर कैमरा 50 मेगापिक्सल

कैमरा सेगमेंट में सबसे खास बात यह है कि इस फोन का हर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें चार कैमरे दिए गए हैं और चारों ही कैमरे 50 मेगापिक्सल के हैं।फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।

Motorola Signature India price

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अगर हम बात करें इसकी बैटरी की तो इसमें 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।कंपनी के अनुसार यह फोन फुल चार्ज में 52 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी के अनुसार, अगर यूजर इसे इमरजेंसी में 7 मिनट में भी चार्ज करता है तो यह दिन भर का बैकअप दे सकता है। दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग का यह कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने में मदद करता है।

ये भी देखें  : – iQOO Z11 Turbo 200MP Camera : iQOO Z11 Turbo 200MP camera: 7600mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग ने किया हैरान

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Motorola UI के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इसके लिए 7 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।म्यूजिक और मल्टीमीडिया के लिए इसमें Dolby Vision सपोर्ट, Dolby Atmos सपोर्ट और Bose-ब्रांडेड स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

स्लिम, हल्का और प्रीमियम डिजाइन

इस फोन का डिजाइन स्लिम, हल्का और प्रीमियम महसूस होता है। यह फोन 6.99mm पतला है और इसका वजन 186 ग्राम है। इसके अलावा इसके डिजाइन में एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाता है।यह फोन दो कलर ऑप्शन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive में उपलब्ध होगा।

Motorola Signature India Price

Motorola Signature किसके लिए है?

अगर आप भी एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हो जिसमें टॉप लेवल परफॉर्मेंस, फ्लैगशिप कैमरा, लंबे समय तक कंपनी की तरफ से सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ये भी देखें  : – Poco M8 vs Vivo T4x : 20,000 रुपए में कौन-सा 5G फोन पैसा वसूल है ?

Share This Article