Vivo S50t 5G Price : बिना किसी बड़े इवेंट के Vivo ने एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसे S50 सीरीज का हिस्सा बनाया है, इसके फीचर्स पिछले मॉडल Vivo S50 जैसे ही हैं लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें दिया गया Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर इसे हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बनाता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इसमें 6.59 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन (2750 × 1260 पिक्सल) को सपोर्ट करती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट भी मिलता है। इसमें कंपनी ने यूजर्स की आंखों का ध्यान भी रखा है। Eye Comfort फीचर्स जैसे लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी और PWM डिमिंग भी दिए गए हैं। जब यूजर लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करेगा तो इन फीचर्स की मदद से उसकी आंखों में कम असर होगा।

इसका डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम और स्लिम है और फोन की मोटाई 7.49mm से 7.59mm के बीच है और वजन लगभग 196g–197g है। यह फोन इन चार कलर ऑप्शन कन्फेशन, सेरेनिटी ब्लू, इंस्पिरेशन पर्पल और स्पेस ब्लैक में उपलब्ध होगा।
मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
वीवो का यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मेमोरी देखने को मिलती है। हाई प्रोसेसर और मेमोरी का यह कॉम्बिनेशन इस फोन को मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
अगर हम बात करें इसकी बैटरी की, तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे फास्ट चार्ज करने के लिए 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे कि इस फोन की मदद से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया है, जो एक इसके लिए नेगेटिव पॉइंट हो सकता है।

कैमरा सेटअप
इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (Sony IMX882, 3x zoom, OIS) दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ फ्लैश लाइट भी दी गई है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होती है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी फीचर्स
यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट, USB टाइप-C, X-axis लीनियर मोटर और IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Vivo S50t 5G Price
इसे Vivo ने फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया है और उसके बाद जल्दी ही ग्लोबल मार्केट में भी इसे लॉन्च करने की उम्मीद है। चीन में इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:
12GB + 512GB स्टोरेज मेमोरी वेरिएंट – 3,299 युआन (लगभग ₹48,500)
16GB + 512GB स्टोरेज मेमोरी वेरिएंट – 3,599 युआन (लगभग ₹50,000)
निष्कर्ष
यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जो लगभग Vivo S50 जैसा ही अनुभव देता है, लेकिन इसमें स्टोरेज डाउनग्रेड की वजह से कीमत थोड़ी कम है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन उनका बजट थोड़ा कम है। क्योंकि इसमें एक जबरदस्त प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका डिजाइन भी काफी प्रीमियम और स्लिम है।
यह भी पढ़ें :-

