Realme 16T Flipkart Sale : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन पहली सेल

Ajay Rajput
5 Min Read

Realme 16T Flipkart Sale : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपने नए फोन Realme 16T को हाल ही में लॉन्च किया था और अब इसकी पहली सेल आज से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। यह सेल 27 मई से 2 जून तक चलने वाली है, जिसमें यूजर्स को कई तरह के डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

इस फोन को यूजर्स स्टरलाइट ब्लैक, स्टरलाइट रेड और ऑरोरा ग्रीन / स्टरलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम लुक देता है। इसके पीछे की तरफ Selfie Mirror फीचर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

Realme 16T Flipkart Sale

8000mAh बैटरी

फोन की सबसे खास फीचर इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर इसे तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, टेम्परेचर मैनेजमेंट और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।फोन 6.5W Wired Reverse Charging को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर यूजर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

डिस्प्ले

अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स दी गई है, जिससे यूजर इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले में 90.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, आई प्रोटेक्शन मोड, डार्क मोड, स्लीप मोड, कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट, सन डिस्प्ले मोड और ऐप स्पेसिफिक रिफ्रेश रेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट करता है।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर

फोन की परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

Realme 16T Flipkart Sale यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है। फोन में स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडोज, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और iOS फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप

कैमरा 50MP Sony IMX852 सेंसर के साथ आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा फोन में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है।
फोन में AI Portrait Glow, AI Popout Collage, AI StyleMe, AI Instant Clip और RAW HDR Processing जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Realme 16T Flipkart Sale

Connectivity Features

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, VoWiFi, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou और IPv6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Cooling System भी काफी बड़ा

इस फोन में गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है।फोन में वेपर चेंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 13,280 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है।

कीमत और ऑफर्स

27 मई से इस फोन को Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

वेरिएंट

कीमत ऑफर प्राइस
6GB + 128GB ₹29,999

₹26,999

8GB + 128GB

₹31,999 ₹28,999

8GB + 256GB

₹34,999

₹31,999

यह भी पढ़ें :-

Share This Article