Border 2 Release Date in India : 23 साल बाद लौट रही है वो फिल्म, जिसने सबको रुला दिया था

Ajay Rajput
4 Min Read

Border 2 Release Date in India : हाल ही में बॉर्डर 2 फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, उसके बाद दर्शकों में इसकी रिलीज डेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सालों के लंबे इंतजार के बाद ‘बॉर्डर 2’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका गाना घर कब आओगे जैसे ही रिलीज हुआ, तो इस फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।सबसे खास बात यह है कि इस गाने को लोंगेवाला–तनोट की ऐसी ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च किया गया, जिसकी यादें 1971 की भारत–पाकिस्तान लड़ाई से जुड़ी हुई हैं।

Border 2 Release Date in India

इस फिल्म Border 2 को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।फिल्म मेकर्स ने खुलासा किया है कि Border 2 release date 23 जनवरी 2026 तय की गई है। रिपब्लिक डे से 3 दिन पहले इसे रिलीज किया जाएगा।

 

इस फिल्म का गाना घर कब आओगे जब इसी धरती पर लॉन्च किया गया, तो यह अपने आप में ही खास बन गया। इस इवेंट के दौरान BSF के जवान भी वहां मौजूद रहे।

Border 2 Release Date in India

Sunny Deol ने Dharmendra और ‘Haqeeqat’ का किया ज़िक्र

सनी देओल ने इस इवेंट के मौके पर अपने पिता धर्मेंद्र और उनकी आइकॉनिक फिल्म हकीकत को याद करते हुए अपने बचपन का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बचपन में हकीकत फिल्म देखने के बाद उनके मन में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत हो गई।

इसके बाद जब वह एक्टर बने, तब उन्होंने जेपी दत्ता से बात की और दोनों ने मिलकर लोंगेवाला में हुई 1971 की जंग पर फिल्म बनाने का फैसला किया। यही बातचीत आगे चलकर बॉर्डर (1997) की स्टोरी में तब्दील हो गई।उन्होंने यह भी शेयर किया कि कई युवाओं ने सेना में सेवा देने का फैसला वॉर मूवी देखने के बाद ही लिया और यह बात खुद सुना के गैज्बन से भी शेयर कर चुके हैं, जिससे उन्हें काफी गर्व महसूस होता है।

 

BSF जवानों ने रीक्रिएट किया Border का मशहूर सीन

इस इवेंट में BSF जवानों ने बॉर्डर फिल्म के उस मशहूर सीन को मंच पर दोबारा निभाया। यह वही सीन है जिसमें एक जवान को घर जाने के लिए छुट्टी मिलती है, लेकिन सनी देओल का किरदार उस पर गुस्सा करता है।

‘Sandese Aate Hai’ पर जवानों का डांस

BSF के जवानों ने एक्टिंग के साथ-साथ ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर शानदार डांस भी किया। इसके साथ ही सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी जवानों के साथ डांस करते हुए स्टेज पर नजर आए।

Border 2 Star Cast 

Border 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है इसकी स्टार कास्ट कुछ इस तरह से है सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह। 

जानकारी डिटेल
फिल्म का नाम Border 2
Release Date (India) 23 जनवरी 2026
Release Occasion Republic Day से 3 दिन पहले
Director अनुराग सिंह
Genre War / Patriotic
Famous Song घर कब आओगे
Song Launch Location लोंगेवाला–तनोट

 

YouTube video player

 

Share This Article
Exit mobile version