Infinix Hot 70 : स्मार्टफोन बाजार में आज के समय में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर फोन्स का डिजाइन एक तरह का ही देखने को मिल रहा है। लेकिन अब Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 70 4G की डिजाइन में कुछ अलग करने की कोशिश की है। कंपनी ने स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें रंग बदलने वाला डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं इसके अलावा इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं।
Infinix Hot 70 का रंग बदलने वाला डिजाइन
इस फोन का डिजाइन डायनेमिक शाइन डिजाइन है। कंपनी ने इस फोन को ऐसे डिजाइन के साथ पेश किया है, जिसमें यूजर जब एक जगह से दूसरी जगह जाता है और उस जगह का तापमान बदलता है, उसके साथ ही इसका कलर भी बदल जाता है। कंपनी दावा करती है कि जब यूजर जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान पर जाएगा, जैसे कि मनाली, तो वहां पर इसका बैक पैनल गहरे रंग में दिखाई देगा, जबकि ज्यादा गर्मी वाले इलाके में, जहां तापमान ज्यादा होगा, तो इसका रंग हल्का देखने को मिलेगा।

Thermo Orange Edition
इस फोन का थर्मो ऑरेंज एडिशन सबसे ज्यादा चर्चा में है और इसका कारण यह है कि इसमें थर्मोक्रोमिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अलग-अलग तापमान पर इस फोन का शेड बदल जाता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कई कलर ऑप्शन दिए हैं। फोन को नाइट पल्स, डाइव ब्लू, सिल्वर डांसर, ग्रीन टेक्सचर, क्वाइट वॉयलेट और थर्मो ऑरेंज कलर में लॉन्च किया गया है।
कैमरा
अगर हम कैमरा की बात करें तो इसमें रियर कैमरा में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI सेकेंडरी लेंस के साथ देखने को मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा कैमरा में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI इरेज़र, AI लाइव फोटो और AI एक्सटेंडर।

6000mAh बैटरी देगा लंबा बैकअप
कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी का दावा है कि फोन को फुल चार्ज होने के बाद लगभग 22 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस चार्जर की मदद से फोन 1 घंटे में चार्ज होने का कंपनी दावा करती है। इसके अलावा इसमें 10W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सके।
डिस्प्ले में मिलेगा स्मूद एक्सपीरियंस
इस फोन में 6.78 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 240Hz का टच सैंपलिंग रेट इसमें देखने को मिलता है और इसमें 700 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यूजर तेज धूप में इस फोन की डिस्प्ले को आसानी से देखकर किसी भी तरह का टास्क कर पाएगा।
मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP65 रेटिंग
अगर हम इसकी रेटिंग की बात करें तो इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जिससे फोन की मजबूती का पता चलता है। इसके अलावा इसमें डस्ट प्रोटेक्शन, ड्रॉप प्रोटेक्शन और स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। कंपनी दावा करती है कि इसकी मजबूती को चेक करने के लिए इसे ड्रॉप टेस्ट से गुजराया गया है और इसे SGS सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ पेश किया गया है।
AI फीचर्स
इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोन में मल्टीपल टास्क को आसान बनाते हैं। फोन में मिलने वाला AI फ्लैश मेमो स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को पहचान सकता है।
Infinix Hot 70 Price
कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले बांग्लादेश में लॉन्च किया है, जहां इसकी शुरुआती कीमत 18,999 बांग्लादेशी टका रखी गई है, जो भारत के हिसाब से लगभग ₹14,000 तक होती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹20,250 तक जाती है।

दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
कंपनी ने इस फोन में डिजाइन ही नहीं बल्कि इसके प्रोसेसर पर भी काम किया है। इसमें MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल और सोशल मीडिया से लेकर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए तैयार किया गया है और यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y600 Turbo Specifications : गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए आया 9000mAh बैटरी वाला फोन
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
- OnePlus Ace 7 Leak Features :गेमर्स के लिए आएगा धमाका! 240Hz डिस्प्ले और इनबिल्ट कूलिंग के साथ नया पावरफुल फोन

