Vivo V70 Series India Launch and Specifications: Vivo V70 और V70 Elite में क्या होगा खास ? लॉन्च डेट, फीचर्स और कैमरा

Ajay Rajput
6 Min Read

Vivo V70 Series India Launch and Specifications : स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी वीवो अपनी V60 सीरीज के बाद नई V70 सीरीज को लेकर आ रही है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज में दो फोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च होने वाले हैं। इस सीरीज में कैमरा, परफॉर्मेंस, हार्डवेयर और प्रीमियम फीचर्स सभी चीजों पर फोकस किया गया है। आर्टिकल में हम लॉन्च टाइमलाइन, कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से आसान भाषा में समझेंगे।

Vivo V70 Series के स्मार्टफोन

यह सीरीज वीवो की V60 सीरीज की सक्सेसर होगी और इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी द्वारा इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी देखें  : – Lava Blaze Duo 3 Features and Specs : AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ लावा का नया डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन

Vivo V70 Series India Launch (लीक)

अगर हम बात करें कि इस सीरीज की लॉन्च होने की, तो इसे फरवरी महीने में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह सब जानकारी ट्विटर और लीक रिपोर्ट से सामने आ रही है। कंपनी की तरफ से अभी तक किसी भी ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक भी बड़ी खबर मिस न करें! अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

Join Now

 

Vivo V70 Elite डिस्प्ले

रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाला Vivo V70 Elite चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 जैसा हो सकता है और इसमें 6.59-इंच OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जिससे यूजर को स्मूथ स्क्रोलिंग और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। इसमें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस फीचर भी दिया जा सकता है।

Vivo V70 Series Specifications

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite एंड्रॉयड 16 पर चलने वाले होंगे। Vivo V70 Elite में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Vivo V70 Elite में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मेमोरी देखने को मिल सकती है।

Vivo V70 Elite कैमरा स्पेसिफिकेशन

वीवो ने अपनी V-सीरीज़ में कैमरा को लेकर अलग पहचान बना रखी है और इसी को बरकरार रखते हुए Vivo V70 Elite में कैमरा को और भी बेहतर किया जा सकता है। अगर हम रियर कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक ZEISS ऑप्टिक्स सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी देखें  : – Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा कम कीमत में

Vivo V70 Elite बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी कंपनी ने किसी तरह की कमी नहीं रखी है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस बैटरी की मदद से यूजर लंबे समय तक मल्टीटास्किंग और गेमिंग कर सकता है।

 

Vivo V70 Series की भारत में कीमत

कीमत को लेकर भारत में अभी तक Vivo V70 सीरीज की कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 45,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी कीमत 50,000 रुपये के नीचे रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी जब आधिकारिक तौर पर लॉन्च और कीमत की जानकारी देगी, तभी इसकी सही कीमत साफ हो पाएगी।

निष्कर्ष

अब तक लीक रिपोर्ट से सामने आई जानकारी के आधार पर Vivo V70 Series, खासकर Vivo V70 Elite, V-सीरीज़ के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। अब तक वीवो का फोकस कैमरा और डिजाइन पर रहता था, लेकिन इस सीरीज में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, ZEISS कैमरा सपोर्ट, प्रीमियम डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इस सीरीज के फाइनल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही पूरी तरह साफ होगी।

ये भी देखें  :  – Samsung Galaxy F70 Series भारत में 2 फरवरी को होगी पेश कैमरा-फोकस्ड फोन, कीमत ₹10,000 से कम में

Share This Article