Yezdi Scrambler 2026 Price : शहर की सड़कों और हल्की ऑफ रोडिंग के लिए Yezdi Motorcycles कंपनी ने अपनी नई बाइक Yezdi Scrambler 2026 को भारत में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, यह बाइक 350 सीसी सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनती है। इस बाइक को चार कलर ऑप्शन लेगेसी ब्लैक, ओजी येलो, रोग रेड, रैली ब्लू के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Yezdi Scrambler 2026 Price
इस बाइक को अलग-अलग वेरिएंट्स (कलर ऑप्शन) में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार है:
लेगेसी ब्लैक – ₹1,99,950 (एक्स-शोरूम)
रोग रेड – ₹2,05,950 (एक्स-शोरूम)
ओजी येलो – ₹2,05,950 (एक्स-शोरूम)
रैली ब्लू – ₹2,08,950 (एक्स-शोरूम) टॉप वेरिएंट
डिजाइन और लुक
इस बाइक का डिजाइन क्लासिक स्क्रैंबलर स्टाइल पर आधारित है और कंपनी ने इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स को भी शामिल किया है। इस बाइक में सिग्नेचर फ्यूल टैंक के साथ 69 डिटेलिंग दी गई है, जो ब्रांड की विरासत को दर्शाने का काम कर रही है। इसके अलावा रैली-स्टाइल बीक, फ्रंट और रियर शराउड्स और रियर फेंडर-माउंटेड टेल लाइट बाइक को एडवेंचर और रग्ड लुक देते हैं। राइडर लंबी दूरी की यात्रा आराम से कर सके, इसके लिए इसमें रिब्ड सीट और अपराइट राइडिंग पोजीशन दी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस
अगर हम इस बाइक में इंजन की बात करें तो इसमें कंपनी ने 334cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व DOHC KATAR इंजन दिया है, जो 30 hp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 2026 के इस नए मॉडल में पुराने मॉडल की तुलना में टॉर्क और पावर में काफी सुधार किया गया है, जिससे बाइक पहले से ज्यादा फुर्तीली और रिफाइंड महसूस होती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस सेगमेंट की बाइक के हिसाब से इसमें सभी जरूरी और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें राइडर को स्पीड, टैकोमीटर, फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन इंडिकेटर, ट्रिप मीटर और क्लॉक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कुछ वेरिएंट्स में ट्रैक्शन कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है।
ब्रेकिंग और सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने ब्रेकिंग सिस्टम में भी अच्छा काम किया है, क्योंकि इसके फ्रंट में 320 mm की डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर ब्रेक 240 mm का है। इसके अलावा इसमें ड्यूल चैनल ABS भी देखने को मिलता है। इसके साथ बाइक में तीन ABS मोड – रोड मोड, ऑफ-रोड और रेन मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग रोड कंडीशन के अनुसार ट्रैक्शन और ब्रेकिंग को एडजस्ट करने का काम करते हैं।
Yezdi Scrambler का माइलेज
अगर हम इसकी माइलेज की बात करें तो यह Yezdi Scrambler 2026 बाइक लगभग 30 kmpl देती है। यह बाइक उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो वीकेंड पर ऑफ-रोडिंग करना चाहते हैं और रोजाना शहर में बाइक को चलाना चाहते हैं।

ऑफ-रोडिंग के लिए खास क्यों है ये बाइक?
यह 334 सीसी इंजन की एक अच्छी बाइक है, जो स्टाइल और पावर का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है। इसमें मजबूत सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm और वजन 174 kg है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए खास बनाता है। यह बाइक पुराने मॉडल से अब 8 किलो हल्की हो चुकी है। यह उन राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो ऐसी बाइक चाहते हैं जो शहर की सड़कों के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ऑफ-रोडिंग भी कर सके।
यह भी पढ़ें :-
- 2025 Kawasaki Ninja 500 को नया अवतार देकर किया भारत में लॉन्च देखें इसके बेहतरीन फीचर्स से लेकर इसकी कीमत
- Honda Dio 125cc : होंडा का भारतीय बाजार में नया धमाका अपने नए स्कूटर को किया लॉन्च जाने इसके फीचर्स से लेकर कितनी है कीमत
- 2025 Tvs Apache RR 310 : टीवीएस की नई बाइक लांच जो रेस ट्रैक के साथ-साथ शहर गांव की सड़कों पर भी देगी बेहतरीन राइड़ का अनुभव
