2025 Kawasaki Ninja 650 : जापान की टू व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपने नए निंजा 650 मॉडल 2025 को लांच कर दिया है। कंपनी द्वारा इस नए मॉडल को OBD-2B के मापदंडों के जैसे इंजन को अपडेट करके नए अवतार में बाजार में उतारा गया है। इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि कौन-कौन से नई अपडेट फीचर्स इस बाइक में दिए गए हैं और यह अपडेट बाइक भारत में कितने कीमत पर मिलेगी।
कावासाकी निंजा 650 का लुक और डिजाइन नए रंग के साथ
मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक, 2025 कावासाकी निंजा 650 बाइक में कंपनी ने एक नया Lime Green रंग देखकर इस बाइक को भारत में लॉन्च किया है, जिसके साथ सफेद और पीले रंग का मिश्रण भी देखने को मिलता है। इस नए रंग से बाइक का लुक और डिजाइन काफी आकर्षक और बोल्ड हो गया है।
कावासाकी निंजा 650 का दमदार इंजन
नई कावासाकी निंजा 650 के इंजन की बात करें, इसमें 649 सीसी पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC, 8-वाल्व इंजन दिया गया है। इस इंजन की क्षमता की बात करें तो यह 8000 Rpm पर 67 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है, जबकि 6700 Rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस पावरफुल इंजन को सिक्स गियर बॉक्स ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 15.4 लीटर है। और रिस्पॉन्सिबल होने के कारण लेखक को शहर और गांव के खराब रास्तों पर भी शानदार राइडिंग का अनुभव होगा।

2025 Kawasaki Ninja 650 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर हम इसकी फीचर्स की बात करें तो इसमें टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 4.3 इंच की कलर डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जिससे कि मोबाइल कनेक्ट करके कॉल अलर्ट और जरूरी नोटिफिकेशन को आसानी से देखा जा सकता है।
राइडिंग के लिए इसमें तीन मोड दिए गए हैं – स्पोर्ट मोड, रेन मोड और रोड मोड। इसमें एलईडी हेडलैंप और टेल लाइट, यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट जैसे आधुनिक फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक की ट्रिप डिटेल, जरूरी नोटिफिकेशन या बाइक की जानकारी जानने के लिए मोबाइल ऐप से कनेक्ट करके जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

इस बाइक का कर्ब वर्जन 192 किलोग्राम है और इसकी सीट हाइट 790mm है। खराब रास्ते से बाइक को बचाने के लिए इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।
फीचर |
विवरण |
इंजन |
649cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 8-वाल्व |
पावर |
67 bhp @ 8000 rpm |
टॉर्क |
64 Nm @ 6700 rpm |
ट्रांसमिशन |
6-स्पीड गियरबॉक्स |
फ्यूल टैंक क्षमता |
15.4 लीटर |
टेक्नोलॉजी |
OBD-2B इंजन स्टैंडर्ड के अनुसार अपडेटेड |
कनेक्टिविटी |
4.3 इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ, मोबाइल ऐप सपोर्ट से ट्रिप की पूरी जानकारी |
राइडिंग मोड्स |
तीन मोड हैं – Sport Mode, Rain Mode, Road Mode |
लाइटिंग |
LED हेडलैंप और टेललाइट |
एक्स्ट्रा फीचर |
USB चार्जिंग सपोर्ट |
सीट हाइट |
790mm |
कर्व वजन |
192 किलोग्राम |
ग्राउंड क्लीयरेंस |
130mm |
रंग विकल्प |
Updated नया Lime Green (सफेद और पीले रंग के मिक्स के साथ) |
कीमत (2025) |
₹7.27 लाख (एक्स-शोरूम) |
2025 में कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च और इसकी कीमत
जापान की टू व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी भारत में अपने बाइक्स को अलग-अलग सेगमेंट में पेश करती रहती है। इस बार कंपनी ने 650 सीसी सेगमेंट में अपनी निंजा 650 बाइक को लांच किया है। वैसे तो इस बाइक में किसी भी तरह का मैकेनिक अपडेट नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट करके भारत में लॉन्च किया गया है।

कावासाकी निंजा 650 की भारतीय बाजार में कीमत ₹7.27 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। इस बाइक का पुराना वर्जन जो भारत में 2024 में आया था, उसकी कीमत से ₹11000 की बढ़ोतरी की गई है।
कावासाकी निंजा 650 का पुराना वर्जन हुआ सस्ता
कंपनी इस बाइक के पुराने स्टॉक को खत्म करना चाहती है, इसलिए कंपनी ने सभी डीलरशिप को इस बाइक पर ₹25000 तक का डिस्काउंट ऑफर देने के लिए कहा है। इस बाइक को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह सुनहरी मौका है। अगर आप इस बाइक का पुराना वर्जन खरीदना चाहते हैं, तो इसे आप ₹25000 की डिस्काउंट पर अपनी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर खरीद सकते हैं।
भारत में कावासाकी निंजा 650 का मुकाबला इन बाइक से
भारत में प्रत्येक टू व्हीलर निर्माता कंपनी युवा पीढ़ी को देखते हुए अलग-अलग सेगमेंट में अपनी बाइक्स को लॉन्च करती जा रही है। कावासाकी 650 का भी भारतीय बाजार में 650 सीसी बाइक सेगमेंट की बाइक्स से मुकाबला है। इस सेगमेंट की Honda CBR650R, Aprilia RS 660, Triumph Daytona 660 जैसी बाइक्स भारत में पहले से ही मौजूद हैं।
FAQ
Q.2025 कावासाकी निंजा 650 को भारत में कब लॉन्च किया गया है?
A. इस बाइक के नए मॉडल को OBD-2B के मापदंडों के जैसे इंजन को अपडेट करके 2025 में लॉन्च किया है।
Q. 2025 कावासाकी निंजा 650 में कौन सा इंजन दिया गया है?
A. इसमें 649 सीसी का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC, 8-वाल्व इंजन दिया गया है।
Q. इस बाइक के इंजन का पावर और टॉर्क कितना है?
A. यह 8000 Rpm पर 67 bhp की पावर और 6700 Rpm पर 64 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Q.2025 कावासाकी निंजा 650 में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं?
A. TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4.3 इंच की कलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, तीन राइडिंग मोड्स, USB चार्जिंग सपोर्ट, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Q.इस बाइक का वजन और सीट हाइट कितनी है?
A. इसका कर्ब वज़न 192 किलोग्राम है और सीट हाइट 790mm है।
Q.2025 Kawasaki Ninja 650 बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस कितनी है?
A. इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।
Q.2025 Kawasaki Ninja 650 मॉडल कि भारत में कितनी कीमत है ?
A. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7.27 लाख है।
Q.Kawasaki Ninja 650 के पुराने वर्जन पर कौन सा ऑफर है?
A. पुराने वर्जन पर कंपनी ₹25,000 तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Q.2025 Kawasaki Ninja 650 भारत में इस बाइक का मुकाबला कौन-कौन सी सी बाइक से है ?
A. इसका मुकाबला Honda CBR650R, Aprilia RS 660, Triumph Daytona 660 जैसी बाइक्स से है।
यह भी पढ़ें : –