2025 Yamaha XSR 125: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा अपनी पॉपुलर रेट्रो मोटरसाइकिल मॉडल XSR 125 को पूरी तरह अपग्रेड कर चुकी है। कंपनी ने इसके फीचर्स और डिज़ाइन के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद 125 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन अब अपग्रेड होने के बाद यूरो 5+ कंप्लायंट है। इस बार पहले वाले मॉडल की तरह यह 14.8 Bhp की पावर देने में सक्षम है और नया परफॉर्मेंस इंजन भी 14.8 Bhp पावर देता है। इस लेख में हम जानेंगे कि बाइक की कीमत कितनी है और इसमें कौन-कौन से बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जिससे कंपनी ने इस बाइक की परफॉर्मेंस को और भी ज़्यादा बेहतर बनाया है।
2025 Yamaha XSR 125 का डिज़ाइन और लुक
यामाहा कंपनी जिस तरह से 70 के दशक में इस मोटरसाइकिल का लुक देती थी, उसी तरह से अब 2025 लिगेसी एडिशन की लुक और डिज़ाइन देने की कोशिश की गई है। बाइक को देखने से पता चलता है कि इसमें ओल्ड स्टाइल का फ्यूल टैंक और ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसकी डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं। इस 2025 के वेरिएंट में लोगो, ग्राफिक्स और एक आकर्षक टोन का पेंट इस बाइक के लुक को काफी बेहतर बना देता है।
2025 Yamaha XSR 125 का नया पावरफुल इंजन
2025 Yamaha XSR 125 के नाम से ही पता चलता है कि इसमें 125 सीसी का इंजन दिया गया है। इस नई बाइक में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन इसको अपग्रेड करके यूरो 5 प्लस एमिशन नॉर्म्स के साथ अपडेट कर दिया गया है। कंपनी ने इसके इंजन को अपडेट करके और भी ज़्यादा स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस देने वाला बनाने की पूरी कोशिश की है। यह इंजन 14.8 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।
यामाहा की एक प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी है VVA (Variable Valve Actuation), जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी अलग-अलग प्रीमियम बाइक्स में करती है। इस बाइक में भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह टेक्नोलॉजी बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है जब बाइक रोड पर हाई स्पीड पर दौड़ती है। इसके BS6 इंजन को 6-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो कि एक स्मूथ गियरबॉक्स है।
Yamaha XSR 125 की कीमत और उपलब्धता
देश-दुनिया में प्रसिद्ध टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने अपनी नई अपडेटेड बाइक XSR 125 के 2025 मॉडल को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इसे सबसे पहले UK (यूनाइटेड किंगडम) में लॉन्च किया गया है। इस बाइक को देखने से पता चलता है कि इस ओल्ड स्टाइल लुक के साथ-साथ इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

XSR 2025 मॉडल में इंजन और एडवांस फीचर्स से बाइक को अपडेट किया गया है। इसके चलते इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। अभी इस बाइक को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इसकी कीमत की कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। जब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा, तो इसकी स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। लेकिन कंपनी भारत में इस बाइक को जल्द ही लॉन्च करेगी, जिससे कि रेट्रो बाइक को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक और रेट्रो बाइक का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
Yamaha XSR 125 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फीचर | विवरण |
---|---|
इंजन टाइप | 125cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, Euro 5+ कंप्लायंट |
पावर आउटपुट | 14.8 बीएचपी |
टेक्नोलॉजी | VVA (Variable Valve Actuation) |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड स्मूथ ट्रांसमिशन |
डिज़ाइन | रेट्रो स्टाइल, ओल्ड-स्कूल फ्यूल टैंक, नई ग्राफिक्स और पेंट थीम |
हेडलाइट्स और लाइटिंग | फुल LED सेटअप (हेडलाइट, टेललाइट, टर्न इंडिकेटर) |
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | डिजिटल, राइडिंग से जुड़ी सारी जानकारी के साथ |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 11 लीटर |
माइलेज (अनुमानित) | 55 किलोमीटर प्रति लीटर |
बाइक का वजन | 140 किलोग्राम |
सीट हाइट | 815 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 160 मिमी |
व्हीलबेस | 1330 मिमी |
लॉन्च स्थिति (भारत) | अभी तक लॉन्च नहीं हुई, जल्द हो सकती है |
संभावित प्रतिद्वंदी | TVS Raider, Honda SP160, Bajaj Pulsar 150, Yamaha FZ-X |
Yamaha XSR 125 का भारत में इन बाइक्स के साथ मुकाबला
यामाहा कंपनी द्वारा कोई भी आधिकारिक तौर पर इस बाइक को भारत में भी लॉन्च करने की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन अगर भारत में यह बाइक लॉन्च होती है, तो इसका मुकाबला 125 सीसी बाइक्स से हो सकता है। इसमें सबसे पहला नाम TVS Raider का है। इसके अलावा इसका मुकाबला Honda SP160, Bajaj Pulsar 150, और यामाहा की ही न्यू रेट्रो स्टाइल वाली बाइक Yamaha FZ-X से हो सकता है।
Yamaha XSR 125 डाइमेंशन और बाइक का वजन
इस बाइक का वजन 140 किलोग्राम है और ग्राउंड से सीट की ऊंचाई 815 mm है। खराब रास्तों से बचाने के लिए बाइक में 160 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। बाइक का व्हीलबेस 1330 mm है।

Yamaha XSR 125 की माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी
Yamaha कंपनी की नई बाइक XSR 125 की फ्यूल की कैपेसिटी 11 लीटर है और इस बाइक के अपडेटेड इंजन के साथ इसकी माइलेज 55 किलोमीटर प्रति लीटर है।
FAQ
Q. Yamaha XSR 125 में कितनी सीसी और किस तरह का का इंजन है ?
A. इस बाइक में 125cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो Euro 5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। यह इंजन 14.8 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।
Q. क्या Yamaha XSR 125 में Variable Valve Actuation टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआहै?
A. Yamaha XSR 125 में कंपनी की पॉपुलर VVA (Variable Valve Actuation) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बाइक की हाई-स्पीड पर बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
Q. Yamaha XSR 125 का लुक और डिजाइन किस तरह का है?
A. इसका लुक 70 के दशक की रेट्रो मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है। इसमें ओल्ड स्कूल फ्यूल टैंक, यूनिक ग्राफिक्स और क्लासिक पेंट स्कीम दी गई है जो इसे बाकी बाइक से अलग पहचान देती है।
Q. इस बाइक में कौन-कौन से एडवांस फीचर्स दिए गए हैं?
A.Yamaha XSR 125 में LED हेडलाइट, टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीड गियरबॉक्स और अपडेटेड इंजिन जैसी कई अपडेटेड सुविधाएं दी गई हैं।
Q.Yamaha XSR 125 की माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?
यह बाइक 55 किमी प्रति लीटर की अनुमानित माइलेज देती है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Q. Yamaha XSR 125 भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगी ?
A. फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द भारत में पेश किया जा सकता है।
Q. Yamaha XSR 125 जैसी भारत में और कौन-कौन सी बाइक है जिससे इस बाइक का मुकाबला होगा ?
A. भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला TVS Raider, Honda SP160, Bajaj Pulsar 150 और Yamaha FZ-X जैसी बाइक्स से हो सकता है।
यह भी पढ़ें :-