2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch : Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने वाली SUV कल होगी लॉन्च - Samachar Dose 2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch : Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने वाली SUV कल होगी लॉन्च - Samachar Dose

2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch : Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने वाली SUV कल होगी लॉन्च

Ajay Rajput
5 Min Read

2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch : क्रेटा और सेल्टास को टक्कर देने आ रही 2026 Skoda Kushaq Facelift की भारत में एंट्री अब बस एक दिन दूर है। स्कोडा अपनी पॉपुलर SUV को नए डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ कल आधिकारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न बनाएंगे।

टीजर से सामने आया नया और दमदार डिजाइन

स्कोडा मोटर इंडिया द्वारा जारी किए गए नए टीजर देखने से पता चलता है कि 2026 Kushaq Facelift में डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। इस गाड़ी के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों को नया और ज्यादा प्रीमियम टच दिया गया है। इसके अलावा LED DRL लाइट स्ट्रिप, नए और ज्यादा शार्प LED हेडलैम्प्स और अपडेटेड ग्रिल देखने को मिल सकते हैं। अगर हम इसके रियर साइड में देखें तो इसमें कनेक्टेड LED लाइट बार और इल्यूमिनेटेड ‘SKODA’ लेटरिंग दिखाई देती है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा चौड़ी और मॉडर्न नजर आ रही है। नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स और कुछ नए कलर ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी देखें  : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान

इस सेगमेंट में क्रेटा और सेल्टास ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है और इनको स्कोडा की नई SUV टक्कर दे सकती है। Kushaq Facelift 2026 का प्रीमियम डिजाइन, जिसमें अपडेटेड LED लाइटिंग एलिमेंट्स और ज्यादा आकर्षक ग्रिल शामिल हैं, इसे दोनों गाड़ियों से अलग बनाता है। इसके अलावा, इंटीरियर की बात करें तो इसमें हाई-टेक फीचर्स, जैसे पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ, गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं। सेफ्टी के मामले में भी यह गाड़ी आगे निकलती दिखाई देती है क्योंकि इसमें Level-2 ADAS जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मौजूद हैं।

एक भी बड़ी खबर मिस न करें! अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

Join Now

 

इंटीरियर में मिलेगा हाई-टेक और प्रीमियम फील

अगर हम बात करें इंटीरियर की, तो इसके केबिन को ज्यादा मॉडर्न और टेक-लोडेड बनाया गया है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बदला हुआ डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है। 2026 के इस नए केबिन में नई कलर थीम मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट पहले की तरह मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स में होगा बड़ा अपग्रेड 

फीचर्स के मामले में भी इस गाड़ी को पहले से दमदार बनाया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर एयर कंडीशनिंग और रियर डिस्क ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी और सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

ये भी देखें  : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!

इंजन ऑप्शन रहेंगे वही भरोसेमंद TSI

इस गाड़ी में मैकेनिकल तौर पर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा मॉडल में जो भरोसेमंद TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, उसी का इस्तेमाल इस गाड़ी में भी होने की उम्मीद है। 2026 के इस नए मॉडल में ये दो इंजन विकल्प मिल सकते हैं:

  • 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन
  • 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन

ये इंजन पहले की तरह दमदार परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए जाने जाते हैं।

2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch

स्कोडा ऑटो इंडिया 2026 Skoda Kushaq Facelift को भारतीय मार्केट में 20 जनवरी 2026 यानी कि कल लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत और वेरिएंट का खुलासा इसके लॉन्च होने के बाद ही होगा। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि इसकी कीमत लगभग ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

ये भी देखें  : – New Mahindra XUV 7XO Price: ₹13.66 लाख से शुरू हुई नई SUV, किस वेरिएंट की कितनी कीमत? बुकिंग और डिलीवरी डिटेल

 

 

Share This Article
Exit mobile version