New Bajaj Chetak 2026 : TVS iQube को टक्कर देने आया बजाज चेतक C2501, कीमत 1 लाख से भी कम

Ajay Rajput
5 Min Read

New Bajaj Chetak 2026 : इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज ने नया चेतक C2501 पेश किया है, जो एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर तक चलता है और 2.5 घंटे में 0 से 80% चार्ज हो जाता है। सबसे खास बात इसकी किफायती कीमत है, जो इसे आम ग्राहकों के लिए एक अच्छी डील बन जाती है। बजाज ने TVS iQube को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत ₹1,00,000 से भी कम रखी है, जिससे ग्राहकों को कम बजट में अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल सके।

WhatsApp Group

Join Now

कीमत और उपलब्धता

बजाज ने इलेक्ट्रिक मार्केट में धमाका करते हुए अपने सबसे सस्ते स्कूटर चेतक C2501 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ₹91,399 एक्स-शोरूम कीमत रखी है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जिन्हें पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक की तरफ शिफ्ट करना है। स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और आने वाले कुछ हफ्तों के अंदर ही देशभर के शोरूम पर यह स्कूटर उपलब्ध हो जाएगा।

ये भी देखें  : – Bajaj Pulsar 150 new launch : LED लाइट, नए कलर्स और ग्राफिक्स के साथ दमदार अपडेट, कीमत सिर्फ ₹1.08 लाख से

New Bajaj Chetak 2026

बॉडी और 6 कलर ऑप्शन

अगर हम इसकी डिजाइन की बात करें, तो इसका डिजाइन पुराने चेतक मॉडल से मिलता-जुलता रेट्रो इंस्पायर्ड है। यह चेतक पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता मॉडल जरूर है, लेकिन बजाज ने इसमें सिग्नेचर फुल मेटल बॉडी दी है। इसके फ्रंट में देखने से पता चलता है कि इसमें गोल DRL की जगह अब कोनिकल शेप दी गई है। इसके साथ ही पियानो ब्लैक फिनिश और बॉडी पर आकर्षक ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं। इस नए डिजाइन में पैनल गैप कम होने की वजह से यह स्कूटर पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा इसमें 6 रंग विकल्प — मिस्टी यलो, ओशन टील, रेसिंग रेड, एक्टिव ब्लैक, ओपलेसेंट सिल्वर और क्लासिक व्हाइट  दिए गए हैं।

New Bajaj Chetak 2026

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस नए मॉडल में मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन चेतक C2501 में ऑल-LED लाइटिंग, नई कलर LCD डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले पर स्पीड, ट्रिप डिटेल्स, बैटरी स्टेटस और समय की जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है, जिससे स्कूटर को पीछे की तरफ ले जाना आसान हो जाता है। इसकी सीट के नीचे 25 लीटर की स्टोरेज और फ्रंट पैनल में बोतल रखने के लिए जगह दी गई है। इसके अलावा ग्राहक को कंपनी की तरफ से ₹3000 का ऑप्शनल टेक पैक दिया जा रहा है। इस पैक के जरिए कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स को भी स्कूटर में जोड़ा जा सकता है।

ये भी देखें  : – Kawasaki W230 India Launch :  Yamaha XSR155 की टेंशन बढ़ाने आई Kawasaki W230 नई रेट्रो बाइक 

New Bajaj Chetak 2026

बैटरी के विकल्प

परफॉर्मेंस की बात करें, तो चेतक C2501 में रियर व्हील पर हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 2.2kW की पीक पावर जनरेट करती है और इसे खासतौर पर शहर की रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजाज ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5kWh का NMC बैटरी पैक दिया है और इस बैटरी को फुल चार्ज करने पर स्कूटर 113 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके साथ 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 2 घंटे 25 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है, जबकि फुल चार्ज होने के लिए इसे 4 घंटे का कुल समय लगता है।

New Bajaj Chetak 2026

Bajaj ने बाजार में इसका मुकाबला

इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में बजाज चेतक का सीधा मुकाबला TVS iQube से है। पिछले साल भारत में 21% मार्केट शेयर के साथ बजाज चेतक ने अपनी अलग पहचान बनाई है और अपनी स्थिति को मजबूत भी किया है। 2025 में बजाज चेतक के 2.75 लाख यूनिट्स बेचे गए थे। भारत में चेतक को पसंद करने वाले लाखों लोगों के लिए यह एक नया अपडेट है, और जो खरीदार बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

 

इन्हें भी पढ़ें :-

 

Share This Article