2026 Honda City Facelift : होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने इस गाड़ी को नए डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और कुछ नई टेक्नोलॉजी अपग्रेड के साथ पेश किया है। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अगर आप पुरानी होंडा सिटी और नई होंडा सिटी 2026 फेसलिफ्ट मॉडल के बीच अंतर जानना चाहते हैं, तो हम यहां आपको 5 सबसे बड़े बदलाव के बारे में बताएंगे।
पूरी तरह बदला एक्सटीरियर डिजाइन
अगर हम इसके एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें, तो 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट मॉडल में नया डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इसके फ्रंट लुक को काफी मॉडर्न और स्पोर्टी बनाया है। अगर हम गाड़ी के फ्रंट को देखते हैं, तो इसमें नई कनेक्टेड एलईडी DRL लाइट बार दी गई है, जो Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आती है। इसके साथ ब्लैक मैट्रिक्स मेश ग्रिल भी देखने को मिलती है। गाड़ी इन सभी बदलावों के कारण अब काफी प्रीमियम नजर आ रही है।
2026 मॉडल में नया चौड़ा बंपर और एयरोडायनामिक एयर कर्टन भी दिया गया है। कार के रियर डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। पीछे की तरफ Z-Edge रैप LED टेल लैंप, नया लोअर बंपर गार्निश और ट्रंक लिप स्पॉइलर दिया गया है।
इंटीरियर
इसका इंटीरियर पहले से काफी बदला हुआ नजर आ रहा है और यह अब पहले से ज्यादा प्रीमियम भी दिखाई देता है। कंपनी ने इसमें डुअल टोन आइवरी और ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया है। कार के अंदर अब एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और रियर लाउंज सीटिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
केबिन के अंदर सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिया गया नया 10.1-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

नए कलर ऑप्शन
अगर हम इसके कलर ऑप्शन की बात करें, तो अब कंपनी ने इसमें 6 एक्सटीरियर कलर रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक, लूनर सिल्वर मेटैलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल का ऑप्शन दिया है। इनमें से क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर पहली बार इस मॉडल में देखने को मिला है।
सेफ्टी फीचर्स
गाड़ी सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत दिखाई देती है। गाड़ी में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में पहले की तरह Level 2 ADAS, छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। लेकिन इस बार कंपनी ने 360 डिग्री कैमरा का बड़ा अपडेट इसमें दिया है। इसके अलावा कार में हिल स्टार्ट असिस्ट, रेन सेंसिंग वाइपर और लेन वॉच कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन
2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट मॉडल में इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो इंजन पहले से गाड़ी में दिया जाता था, वही इंजन इसमें इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 bhp की पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है।
कीमत
इस गाड़ी की शुरुआती कीमत कंपनी ने ₹11.99 लाख रखी है। वहीं दूसरे वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है।
1.5L Petrol MT
- SV – ₹12 लाख
- V – ₹13.30 लाख
- ZX – ₹15.26 लाख
- ZX+ – ₹16.15 लाख
1.5L Petrol CVT
- V – ₹14.30 लाख
- ZX – ₹16.26 लाख
- ZX+ – ₹17.15 लाख
Hybrid Variant
- ZX+ Hybrid – ₹21 लाख
किन कारों से होगा मुकाबला?
भारत में इस गाड़ी का मुकाबला कई पॉपुलर मिड-साइज सेडान हुंडई वर्ना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया से होगा।
ये भी देखें : –

