OnePlus Nord CE6 and CE6 Lite Launch : वनप्लस इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दो नए स्मार्टफोन को जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि भारत में 7 मई 2026 को एक लॉन्च इवेंट में Nord सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज के दोनों फोन में दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट दमदार प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
OnePlus Nord CE6 and CE6 Lite Launch
कंपनी अपनी Nord सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इस बार दो नए स्मार्टफोन एक साथ ला रही है। OnePlus ने बताया है कि Nord CE6 और Nord CE6 Lite को भारत में 7 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बजट में प्रीमियम फीचर्स और बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं।
OnePlus Nord CE6 फीचर्स
अगर हम बात करें इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन की, तो Nord CE6 को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह फोन रोजाना इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और पावर गेमिंग के लिए तैयार किया गया है।

मिलेगी शानदार डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसके साथ 144Hz Refresh Rate मिलेगा, जिससे स्क्रीन स्क्रोलिंग करते समय काफी स्मूद लगेगी। 1800 nits Peak Brightness दी गई है, जिससे ज्यादा धूप में स्क्रीन साफ नजर आएगी और यूजर डिस्प्ले को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डिजाइन काफी प्रीमियम होने वाला है और इसे फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
8000mAh बैटरी
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगी। इस फोन को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिलेगी, यानी कि इस फोन से आप किसी दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर हम बात करें इसके प्रोसेसर की, तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो फास्ट स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जाता है। टच रिस्पॉन्स को स्मूथ और बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप भी मिलेगी। गेमिंग के लिए इस फोन की परफॉर्मेंस शानदार रहने वाली है क्योंकि इसमें 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को गर्म नहीं होने देगा।

OnePlus Nord CE6 Lite फीचर्स
इस सीरीज का दूसरा फोन Nord CE6 Lite है, जो उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। यह फोन बजट यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के साथ-साथ गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
7000mAh बैटरी देगा लंबा बैकअप
Nord CE6 Lite में भी 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने से फोन लंबे समय तक आराम से चल सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
ये भी देखें : – Vivo Y600 Pro 5G : 10,000mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे बड़ा बैटरी स्मार्टफोन
डिस्प्ले होगी शानदार
OnePlus अपने इस नए स्मार्टफोन में 6.7 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले दे सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। इस बड़ी स्क्रीन और बेहतर रिफ्रेश रेट होने के कारण यूजर को स्मूद स्क्रोलिंग और बेहतर गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन में विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
कैमरा सेटअप
अगर हम बात करें इसके कैमरा सेटअप की, तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।
कीमत कितनी हो सकती है?
कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह दोनों फोन बजट फ्रेंडली कीमत में भारत में लॉन्च होंगे।
ये भी देखें : – Nothing Phone 4a price in India : नथिंग की नई सीरीज लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत आई सामने

