Oppo Find X9s Launch : ओप्पो ने स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से धमाका करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि जल्दी ही Oppo Find X9s को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में ही लॉन्च करेगी, लेकिन अब कंपनी ने टीज़र जारी करके साफ कर दिया है कि Find X9s भारत के साथ-साथ दुनिया भर के मार्केट में आने वाला है। जल्दी ही स्मार्टफोन मार्केट में Find X9 Ultra मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप भी एक ऐसा प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 7025mAh की बड़ी बैटरी और शानदार डिजाइन मिले, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Oppo Find X9s Launch Date
21 अप्रैल 2026 को कंपनी एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में Oppo Find X9s और Find X9 Ultra स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन चारकोल, पीची पिंक और लाइट लैवेंडर में लॉन्च हो सकता है।
ये भी देखें : – Motorola Edge 70 Pro Battery Leak : Flipkart पर आने वाला है मोटरोला का नया फोन, बैटरी डिटेल्स हुई लीक
प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले होगा शानदार
इसका डिजाइन प्रीमियम होने वाला है और इसका डिस्प्ले 6.32-inch OLED display दिया जा सकता है, जिससे कि हाथ में पकड़ने में आसानी रहेगी। इसका डिजाइन उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जिन्हें बड़े फोन पसंद नहीं हैं। ग्लोबल टीज़र में कंपनी ने दिखाया है कि यह फोन इससे पहले लॉन्च हुए Oppo Find X9 Pro जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन फर्क इतना है कि इसका साइज उससे छोटा होगा। इसमें 1.15mm uniform screen bezels दिए जाएंगे यानी स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स मिलेंगे, जिससे फोन प्रीमियम दिखाई देगा।
प्रोसेसर होगा दमदार
अगर हम बात करें इसकी प्रोसेसर की, तो Geekbench listing के अनुसार MediaTek Dimensity 9500s chipset दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर Dimensity 9500 का toned-down version बताया गया है। यह एक दमदार प्रोसेसर होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स तेज परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और स्मूथ गेमिंग कर सकेंगे। लीक्स के अनुसार फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मेमोरी दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि कैमरा सिस्टम Hasselblad tuning के साथ आएगा। इस कैमरा सेटअप से फोटो की क्वालिटी और कलर आउटपुट बेहतर होने की उम्मीद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

ये भी देखें : – Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक, इतने में मिल रहा है 108MP कैमरा वाला फोन
बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत
अगर हम बात करें इसमें बैटरी की, तो इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है। यह फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी मानी जा सकती है, जो कि लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा इस फोन को चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC fast charging सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह सब जानकारी इसके लीक रिपोर्ट के मुताबिक सामने आ रही है।
Oppo Find X9s Price Expected
कंपनी की तरफ से इसकी अभी आधिकारिक तौर पर कीमत का कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को Oppo Find X9 और Find X9 Pro के बीच रखा जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि इसकी कीमत एक प्रीमियम सेगमेंट में हो सकती है।
निष्कर्ष
यह फोन उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो छोटे साइज में फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं। इसकी डिस्प्ले का साइज छोटा रहेगा, जिससे कि इस फोन को हाथ में पकड़ने या कहीं भी कैरी करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन इसमें बड़ी बैटरी, शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप, प्रीमियम डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर दिया जा रहा है, जो इस फोन को खास बनाता है।
ये भी देखें : – Vivo Y600 Pro 5G : 10,000mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे बड़ा बैटरी स्मार्टफोन

