Tecno Pop X 5G Launch Date : भारत में बजट स्मार्टफोन की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, इसी डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनी कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इस बार टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G की लॉन्च डेट को आधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिया है। भारत में कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस नए स्मार्टफोन में कम कीमत में बड़ी रैम, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी दे रही है। लॉन्च होने से पहले ही इस फोन के बारे में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और इसके अमेजॉन पर एक अलग से माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जिससे साफ है कि इसकी बिक्री अमेजॉन वेबसाइट से होगी।
Tecno Pop X 5G India Launch Date
कंपनी की तरफ से खुद यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि Tecno Pop X 5G को 20 अप्रैल 2026 दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा और इस इवेंट के दौरान ही कंपनी इसकी सेल, कीमत और किस-किस प्लेटफार्म पर सेल किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी दे सकती है।
लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने इसके लिए अमेजॉन पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है जिससे यह माना जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को सेल करने का एक प्लेटफार्म तो पक्का अमेजॉन है।
ये भी देखें : – Nothing Phone 4a Pro लॉन्च टाइमलाइन सामने आई, भारत में जल्द लॉन्च होगा
6500mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत
अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इसे खास बनाती है। बजट स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी बहुत कम देखी जाती है। बड़ी बैटरी होने का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होगा जो दिन भर फोन को इस्तेमाल करते हैं। वे यूजर्स बार-बार चार्जिंग किए बिना ही इस फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे।कंपनी इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है जिससे कि यह फोन जल्दी से चार्ज हो सकेगा।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम लुक
इस फोन के डिजाइन को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन से तैयार किया है। फोन में Aerospace-grade aluminium camera deco दिया गया है। इसका रियर डिजाइन प्रीमियम लुक देता है। इसमें दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रीन दिए जा रहे हैं।
कंपनी के अनुसार इसे MIL-STD-810H certification मिला है। कंपनी दावा करती है कि फोन 1.5 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा, इसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। इस स्मार्टफोन में IP64 Pro रेटिंग दी गई है इसका मतलब है कि यह फोन धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
Tecno Pop X 5G price in India कितनी हो सकती है?
अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत का खुलासा कंपनी की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन यह पॉप सीरीज का फोन है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसे ₹10000 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।यह भारत की बजट 5G मार्केट में बाकी कंपनी के स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।
ये भी देखें : – Redmi A7 Pro 5G price in India : नया बजट 5G फोन हुआ लॉन्च,मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
नेटवर्क स्पीड होगी बेहतर
स्मार्टफोन में नेटवर्क स्पीड 8x तक बेहतर हो सकती है क्योंकि कंपनी द्वारा इसमें USRP 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन में इंटरनेट इस्तेमाल, डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग में फायदा मिलने की उम्मीद है।

कॉलिंग में मिलेगा AI Noise Cancellation का जबरदस्त पिक्चर
इस फोन में कंपनी ने AI Noise Cancellation फीचर दिया गया है जिससे कि यूजर को भीड़भाड़ या ट्रैफिक जैसी जगहों पर कॉलिंग के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है।
कम कीमत में मिलेगी 18GB RAM
- फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ इसमें 18GB तक की बड़ी RAM भी दी जा रही है, यह बजट स्मार्टफोन में मिलना एक बहुत बड़ी बात होती है। इस फोन को दो वेरिएंट में कंपनी लॉन्च कर सकती है।
पहला वेरिएंट
- 4GB RAM
- 8GB Virtual RAM
- कुल 12GB RAM सपोर्ट
दूसरा वेरिएंट
- 6GB RAM
- 12GB Virtual RAM
- कुल 18GB RAM सपोर्ट
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन

