Toyota Urban Cruiser Ebella EV India: जापान की दिग्गज कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी Toyota Urban Cruiser Ebella EV को पेश कर दिया है। टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 543 किलोमीटर बताई जा रही है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6, VinFast VF6 और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों से होने वाला है। टोयोटा ने इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग्स शुरू कर दी हैं और इसे जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
भारत में टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी
अब तक भारत में महिंद्रा, टाटा, हुंडई और मारुति अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहले से ही बाजार में उतार चुकी थीं, लेकिन अब टोयोटा ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। कंपनी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक पैसेंजर SUV को भारतीय बाजार में लेकर आई है। Toyota Urban Cruiser Ebella EV को HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफॉर्म पर मारुति ई-विटारा को भी तैयार किया गया है।
ये भी देखें : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!
बैटरी, पावर और रेंज
अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो Toyota Urban Cruiser Ebella EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 49kWh की बैटरी मिलती है, जो 144hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं, दूसरी ओर 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 174hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV बड़ी 61kWh बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
एक्सटीरियर डिजाइन
Toyota Urban Cruiser Ebella EV का एक्सटीरियर डिजाइन मारुति ई-विटारा से थोड़ा मिलता-जुलता जरूर है, लेकिन इसमें कई नए और अलग एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में LED DRLs, ट्रायंगुलर LED हेडलाइट्स, फ्रंट में ब्लैक ट्रिम के साथ नया बम्पर, 18-इंच की एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, चारों ओर बॉडी क्लैडिंग, C-पिलर में इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल और LED टेललाइट्स दी गई हैं।

इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स
इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो Toyota Urban Cruiser Ebella EV में ड्यूल-टोन ब्राउन और ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम केबिन देखने को मिलता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली रियर सीट्स, 12-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जर, 10-डायरेक्शन में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी देखें :- 2026 Skoda Kushaq Facelift India Launch : Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने वाली SUV कल होगी लॉन्च
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी Toyota Urban Cruiser Ebella EV को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, आगे और पीछे वेंटिलेटेड डिस्क, वेरिएंट के अनुसार 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम और टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS के तहत लेन कीप असिस्ट व अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है।

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
Toyota Urban Cruiser Ebella EV को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें E1 (49kWh बैटरी), E2 (61kWh बैटरी) और E3 (61kWh बैटरी टॉप वेरिएंट) शामिल हैं। टोयोटा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV को कुल 9 कलर ऑप्शन के साथ ऑफर कर रही है। इसमें कैफे व्हाइट, ब्लूइश ब्लैक, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर जैसे मोनोटोन रंगों के साथ-साथ ब्लैक रूफ वाले ड्यूल-टोन कैफे व्हाइट, लैंड ब्रीज़ ग्रीन, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।
भारत में संभावित कीमत और बुकिंग
भारत में Toyota Urban Cruiser Ebella EV की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल कंपनी ने ₹25,000 की टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
ये भी देखें : – New Kia Seltos 2026: ₹10.99 लाख की कीमत ने सबको चौंका दिया

