Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone : 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, Galaxy S26 Ultra को देगा टक्कर - Samachar Dose Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone : 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, Galaxy S26 Ultra को देगा टक्कर - Samachar Dose

Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone : 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, Galaxy S26 Ultra को देगा टक्कर

Ajay Rajput
8 Min Read

Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone : शाओमी अपने नए स्मार्टफोन शाओमी 17 अल्ट्रा को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन Xiaomi की फ्लैगशिप 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होने वाला है।कंपनी ने इससे पहले दिसंबर 2025 में स्मार्टफोन को चीन की मार्केट में लॉन्च किया था।इसमें 200 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा और 6000mAhकी बैटरी दी गई है,यह फोन गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को सीधी टक्कर देने वाला है। 

DSLR जैसा कैमरा सेटअप 

Xiaomi के इस नए 17 Ultra स्मार्टफोन की पहचान इसके कैमरे से की जा सकती है। स्मार्टफोन में कुल तीन रियर कैमरे दिए गए हैं – 50MP 1-इंच मुख्य कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 इसमें दिया गया 50MP का 1-इंच सेंसर आमतौर पर स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलता।बड़े सेंसर का फायदा यह होता है कि कैमरा ज्यादा लाइट को कैप्चर कर पाता है, जिसके कारण फोटो बेहतर डिटेल, नेचुरल कलर और सही एक्सपोज़र के साथ निकलकर आती है।इसमें 200MP periscope telephoto कैमरा दिया गया है, जो इसे फ्लैगशिप फोन सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है। यह कैमरा 3.2x से 4.3x optical zoom को सपोर्ट करता है, जिससे फोटो क्लिक करते समय दूर की चीजों को बिना क्वालिटी खोए कैप्चर किया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone

 

इसके अलावा इसमें टेलीफोटो कैमरा फीचर भी देखने को मिलता है, जिसकी मदद से दूर की चीजों के साथ-साथ नजदीकी डिटेल्स को भी साफ तरीके से कैप्चर किया जा सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट के साथ आती है।यूजर इस फोन को ज्यादा धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सके, इसके लिए इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है।चीन में Xiaomi 17 Ultra को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है – ब्लैक , व्हाइट, कूल पर्पल और Starry स्काई ग्रीन।

मैन्युअल ज़ूम रिंग सबसे खास फीचर 

मैन्युअल ज़ूम रिंग इस स्मार्टफोन के कैमरा सिस्टम का सबसे खास फीचर है, जिसकी मदद से आप इस फोन को DSLR कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर आम स्मार्टफोन कैमरों में देखने को नहीं मिलता।कंपनी के मुताबिक, ज़ूम रिंग घुमाते ही फोन का कैमरा अपने आप एक्टिव हो जाता है और यह 0.03mm तक की मूवमेंट को भी आसानी से पहचान सकता है। यह एक ऐसा फीचर है, जिसे इस्तेमाल करने पर रियल कैमरा को हैंडल करने जैसा अनुभव मिलता है।

Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra में Android 16 आधारित HyperOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर एनिमेशन, ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी मैनेजमेंट और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस करता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। फोन को स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है और इसकी मोटाई 8.29mm जबकि वजन 223 ग्राम है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अगर हम इस फोन के प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है।फोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है। पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट RAM की वजह से इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाती है और यह हैवी यूज़ में भी स्मूद चलता है।

Xiaomi 17 Ultra Leica Camera Phone

बैटरी और फास्ट चार्जिंग 

चीन में लॉन्च हुए मॉडल 17 Ultra में 6800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है,हालांकि लीक से ऐसी खबरें आ रही है किइंटरनेशनल मार्केट में लांच होने वाले मॉडल में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी । इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी पूरे दिन का बैकअप दे सकती है।

भारत में लॉन्च के संकेत और कीमत

शाओमी कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Series को 2026 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) की वेबसाइट पर Xiaomi 17 सीरीज के कुछ मॉडल्स लिस्टिंग को भी देखा गया है।इससे और भी पक्का हो जाता है कि भारत में यह फोन जल्दी ही लॉन्च होगा।

यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आएगा, इसलिए भारत में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।हालांकि अभी भारत में इसे लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन चीन में इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग ₹89,450 रखी गई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra को देगा टक्कर

भारत में यह फोन सैमसंग गैलेक्सी s26 अल्ट्रा की टेंशन को बढ़ाने वाला है क्योंकि जिस तरह से इसका दमदार कैमरा,पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।अगर कंपनी से अकरम कीमत पर भारत में लॉन्च करती है तो प्रीमियम सेगमेंट में इसका मुकाबला और भी तेज हो सकता है।

FAQs

Q. Xiaomi 17 Ultra भारत में कब लॉन्च होगा?
A. इस स्मार्टफोन को 2026 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है,हाल ही में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग को देखा गया ।

Q. Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
A. इसका Leica कैमरा सेटअप और मैन्युअल ज़ूम रिंग इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है,जिस तरह से डीएसएलआर कैमरा को इस्तेमाल किया जाता है मैन्युअल उसे तरह से इसके रिंग का भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

Q. Xiaomi 17 Ultra में कितनी बैटरी दी गई है?
A. चीन में लॉन्च हुए मॉडल में  6800mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी दी गई है,लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और लिक से मेरी जानकारी के अनुसार मार्केट में इसको 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें :- 

 

 

Share This Article
Exit mobile version