VinFast VF MPV 7 Price in India 2026 : भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब VinFast ने अपनी नई VF MPV 7 को लॉन्च कर दिया है। यह एक 7-सीटर कार है जो बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है और यह सीधे प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में एंट्री करती है। कंपनी ने इस कार में एक अलग चीज की है — इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिससे खरीदारों को अलग-अलग वेरिएंट के चक्कर में कंफ्यूज नहीं होना पड़ेगा।
VinFast VF MPV 7 Price in India
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹24.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। गाड़ी को बुक करने के लिए ₹21,000 का टोकन अमाउंट रखा गया है।
ये भी देखें : – Toyota Urban Cruiser Ebella EV India में पेश, टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी 543km रेंज के साथ
एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शन
अगर हम इसके एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें सिंपल लेकिन मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइटबार दी गई है जिसमें V-शेप DRLs भी दिए गए हैं। अगर हम इस गाड़ी की साइड प्रोफाइल को देखें तो इसमें 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और क्रोम विंडो लाइन दी गई है। गाड़ी के पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाती हैं।इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने कुल 6 आकर्षक रंगों में लॉन्च किया है। इसमें Introspective Brown, Infinity Blanc (White), Jet Black, Zenith Grey, Solar Ruby (Red) और Moonlit Ocean शामिल हैं।
मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
इस गाड़ी में कई जरूरी और मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay (वायर्ड) को सपोर्ट करता है। उसके अलावा इसमें 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक AC, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटो फोल्ड मिरर, कीलेस एंट्री और ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport) और रियर AC वेंट्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे जबरदस्त
अगर हम बात करें इसकी सेफ्टी की तो इस गाड़ी में सेफ्टी का ध्यान रखा गया है। इसके लिए इसमें ABS with EBD, Electronic Stability Control (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 4 एयरबैग, TPMS, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर भी दिए गए हैं।
ये भी देखें : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान
बैटरी पैक, पावर और रेंज
अगर हम बात करें इसकी बैटरी पैक की तो इसमें 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आने वाली गाड़ी है जो 204 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह 0 से 100 kmph की स्पीड 9 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है।कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 517 km तक चल सकती है। DC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो जाती है।

फ्री चार्जिंग ऑफर
कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री चार्जिंग का बड़ा ऑफर दे रही है जिसमें कंपनी अपने VGreen चार्जिंग नेटवर्क पर 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग की सुविधा देगी।
भारत में इसका मुकाबला
भारत में इस गाड़ी का मुकाबला Kia Carens Clavis EV, BYD eMAX 7 और Mahindra XEV 9S EV जैसी गाड़ियों से होने वाला है। यह सभी गाड़ियां पहले से भारत में मौजूद हैं और सभी 7-सीटर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आती हैं।
किसके लिए सही है यह कार?
यह गाड़ी उन लोगों के लिए सही है जो अपनी बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं।
ये भी देखें : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!

