Motorola Edge 70 Pro Plus Price : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी बना दी गई है। यह लॉन्च होने वाला फोन Motorola Edge 70 Pro+ होगा। इसके बारे में कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माइक्रोसाइट से साफ पता चलता है कि यह फोन जल्दी ही लॉन्च होने वाला है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर भी बड़ा फोकस
इसमें 6.8-inch 1.5K AMOLED Display दी जा सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह हाई रिफ्रेश रेट फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाएगा। इसके अलावा इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो उसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
बैटरी और चार्जिंग
लीक रिपोर्ट के अनुसार इसमें 6500mAh बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 90W USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है, जो इससे पहले लॉन्च हुए Edge 70 Pro मॉडल में नहीं देखने को मिला था।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज मेमोरी
अगर हम बात करें इसके प्रोसेसर की, तो इसमें Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन की मेमोरी और प्रोसेसर का यह कॉम्बिनेशन बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।
कैमरा सेटअप
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने इस नए मॉडल में इस बार डेडीकेटेड टेलीफोटो कैमरा दे सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। जिस तरह से कंपनी ने इसका टीजर लॉन्च किया है, उसमें साफ देखने को मिलता है कि पोर्ट्रेट फोटोग्राफी पर भी काफी जोर दिया गया है।
Motorola Edge 70 Pro Plus Price
भारत में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसकी संभावित कीमत 40,000 से 50,000 रुपए के बीच हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola सिग्नेचर मॉडल पहले से ही 59,999 रुपये में बिक्री के लिए भारत में उपलब्ध है और अब कंपनी इस फोन को उसके नीचे पोजीशन कर सकती है।
लॉन्च कब हो सकता है ?
अगर हम इसके लॉन्च की बात करें, तो अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को भारत में मई 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है और आने वाले दिनों में कंपनी लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स को भी कंफर्म कर सकती है।
किन फोन्स को देगा टक्कर?
भारत में इस फोन का मुकाबला Vivo V70 Series, OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे मॉडल से होने वाला है।
Motorola Edge 70 Pro से कितना अलग होगा नया Pro+ मॉडल?
भारत में Edge 70 Pro को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपए थी। हालांकि कंपनी ने कुछ ऐसे फीचर्स छोड़े थे, जो ग्लोबल मॉडल वर्जन में मिले थे लेकिन भारतीय मॉडल में वे फीचर्स मिसिंग थे। अब ऐसा माना जा रहा है कि Pro+ उन सभी फीचर्स के साथ भारत में आ सकता है। इस मॉडल में वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, eSIM सपोर्ट, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 16GB रैम वेरिएंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें :-



