Oppo F33 Pro Features : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी F-Series मे एक और नए फोन Oppo F33 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी मिड प्रीमियम सेगमेंट में एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट जैसे दमदार फीचर्स हों तो आपके लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
डिस्प्ले ,डिजाइन और कलर ऑप्शन
ओप्पो के स्मार्टफोन अपनी अच्छी डिजाइन और क्वालिटी की डिस्प्ले के लिए जाना जाता है और कंपनी ने इस फोन में भी इस चीज को बरकरार रखा है। इसमें 6.57-inch AMOLED Full HD+ Resolution स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने यह तीन Misty Forest, Passion Red और Starry Blue कलर ऑप्शन दिए हैं और इन कलर ऑप्शन में सबसे खास वेरिएंट Misty Forest है क्योंकि इस वेरिएंट के अंदर Dynamic 3D Depth Effect देखने को मिलता है। इस इफ़ेक्ट से फोन देखने में काफी प्रीमियम नजर आता है।
मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार प्रोटेक्शन
Oppo का यह स्मार्टफोन एक मजबूत और शानदार प्रोटेक्शन के साथ आता है क्योंकि इसमें IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसको MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। इससे फोन पानी, धूल और हल्की गिरावट से ज्यादा सुरक्षित रहता है।
ये भी देखें : – Redmi A7 Pro 5G price in India : नया बजट 5G फोन हुआ लॉन्च,मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
Oppo F33 Pro Processor और Performance
अगर हम बात करें इसके परफॉर्मेंस की तो इसकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज मेमोरी का ऑप्शन देखने को मिल जाता है। यह मल्टी टास्किंग और गेमिंग में स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। फोन में Cooling System फीचर भी दिया गया है जिससे फोन गेमिंग करते हुए ज्यादा गर्म नहीं होता।

कैमरा सेटअप
कंपनी ने कैमरा सेटअप को AI फीचर्स के साथ मजबूत बनाने की कोशिश की है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस कैमरा के लिए AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और Better Selfie Experience जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं जिसकी मदद से सोशल मीडिया और सेल्फी यूजर के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
आज के समय में फोन में ढेर सारी एप्स और YouTube का इस्तेमाल हो रहा है तो इसके लिए बड़ी बैटरी की आवश्यकता होती है। कंपनी ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है। इस फोन को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
ये भी देखें : – Vivo X300 Ultra and Vivo X300 FE India Launch से पहले डिजाइन हुआ लीक, फीचर्स दमदार
Oppo F33 Pro Features
यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मूद यूआई, डायनामिक वॉलपेपर, विजेट सपोर्ट, एआई टूल्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Oppo F33 Pro 5G Price in India
भारत में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹37,999 रखी गई है । इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है:
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹37,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹40,999
Oppo F33 Pro vs Rivals
इस फोन का मुकाबला भारत में मौजूद इन मिड प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, Redmi Note 15 Pro Plus और Vivo V70 FE से होने वाला है।
निष्कर्ष
इसमें मिलने वाले वाले फीचर्स इस फोन को काफी खास बनाते हैं। इसमें बड़ी बैटरी, शानदार डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक स्टाइलिश और भरोसेमंद फोन खरीदना चाहते हैं, तो Oppo F33 Pro 5G आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
ये भी देखें : – Nothing Phone 4a price in India : नथिंग की नई सीरीज लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत आई सामने

